Tuesday 18 February 2020

सदविचार


सदविचार

1.  कामनाओं में उलझना , खुद को परमात्मा से दूर ले जाना है |
2.  जीवन का लक्ष्य आत्मबोध हो कामनाएं नहीं |
3.  कर्मप्रधान आचरण भाग्य को पोषित करता है |
4.  आपके अधिकारों का सही दिशा में प्रयोग आपको कर्तव्यपरायण सिद्ध करता है |
5.  औचित्यपूर्ण कार्य पर समय का सदुपयोग ही सफलता की कुंजी है |
6.  उत्कर्ष और पराभव जीवन की दो स्थितियां हैं जिनका सामना हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में करना पड़ता है |
7.  ब्रह्म चाहे आकार से सुशोभित हो या निराकार , उसे पाना ही मोक्ष है |
8.  संस्कारों से पोषित चरित्र समाज को दिशा देते हैं एवं प्रेरणा का स्रोत होते हैं |
9.  संस्कृति और संस्कारों पर विश्वास धर्म पर विश्वास को बल देता है |
10.                   जीवन का प्रथम उद्देश्य चारित्रिक परिपक्वता होना चाहिए |
11.                   सार्थक प्रयास ही आपको आपकी मंजिल की ओर अग्रसर होने में सहायक होते हैं |

No comments:

Post a Comment