This is the blog which reveals my sincere efforts towards my profession and in writings(Hindi Articles, thoughts and so on.
Monday 23 November 2020
Thursday 23 July 2020
Sunday 31 May 2020
Sunday 17 May 2020
Friday 17 April 2020
Tuesday 18 February 2020
सदविचार
सदविचार
1.
कामनाओं में उलझना , खुद को
परमात्मा से दूर ले जाना है |
2.
जीवन का लक्ष्य आत्मबोध हो कामनाएं
नहीं |
3.
कर्मप्रधान आचरण भाग्य को पोषित
करता है |
4.
आपके अधिकारों का सही दिशा में
प्रयोग आपको कर्तव्यपरायण सिद्ध करता है |
5.
औचित्यपूर्ण कार्य पर समय का
सदुपयोग ही सफलता की कुंजी है |
6.
उत्कर्ष और पराभव जीवन की दो
स्थितियां हैं जिनका सामना हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में करना पड़ता है |
7.
ब्रह्म चाहे आकार से सुशोभित हो या
निराकार , उसे पाना ही मोक्ष है |
8.
संस्कारों से पोषित चरित्र समाज को
दिशा देते हैं एवं प्रेरणा का स्रोत होते हैं |
9.
संस्कृति और संस्कारों पर विश्वास
धर्म पर विश्वास को बल देता है |
10.
जीवन का प्रथम उद्देश्य चारित्रिक
परिपक्वता होना चाहिए |
11.
सार्थक प्रयास ही आपको आपकी मंजिल
की ओर अग्रसर होने में सहायक होते हैं |
Subscribe to:
Posts (Atom)